सुन्दरगढ़ (ओडिसा) का एक स्थाई वारंटी को आरपीएफ की विशेष टीम ने घर में दबिश गिरफ्तार किया वारंटी के विरूद्ध रेसुब पोस्ट चांपा में भी 03 स्थायी वारंट जारी हुआ
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रायगढ़ रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में सूचना मिला की एक स्थायी वारंटी अपने घर पर आया सूचना मिलते ही आरपीएफ ने एक विशेष टीम गठित करके 28 नवंबर 2023 को एक स्थायी वारंटी पतरस एक्का की गिरफ्तारी के लिए उसके घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त की है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि घटना दिनांक 28.11.2023 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.अनंत द्वारा हमराह आ. 1300774 ए.के.यादव, रेसुब पोस्ट चांपा के प्र.आर. ए.के.मिश्रा एवं रेसुब पोस्ट अनूपपुर डी.के.डनसेना के साथ संयुक्त टीम द्वारा माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, बिलासपुर द्वारा रेसुब रायगढ़ अपराध क्रमांकः-05/13 न्यायालय प्र.क्र. 23/14 एवं 06/13 न्यायालय प्र.क्र. 24/14 धारा-3(a)RP(UP)act में वारंटी-पतरस एक्का, पिता-भोजू एक्का, उम्र-25 वर्ष, निवासी-झुरमुर, थाना-रायबोगा, जिला-सुन्दरगढ़ (ओडिसा) के नाम से 02 स्थायी वारंट जारी हुआ है, उक्त वारंटी के तामिली एवं पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना पर वारंटी के उपरोक्त दर्षित पते पर दिनांक 28.11.2023 को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी की सूचना उक्त वारंटी के माताजी को देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया। दिनांक 29 नवंबर बुधवार को उक्त स्थायी वारंटी को वारंट सहित माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष पेश किया जायेगा। उक्त वारंटी के विरूद्ध रेसुब पोस्ट चांपा में भी 03 स्थायी वारंट जारी हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

