रायगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ रायगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार आज मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का घुटना प्रत्यारोपण का सफल आपरेशन किया गया। सारंगढ़ जिले के पोस्ट सरिया ग्राम लुकापारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की निवासी है श्रीमती फूलो प्रधान, जिनकी उम्र 57 वर्ष है, जो अपने घुटनों में सीवियर अर्थराइटिस (गंभीर गठिया) की समस्या से काफी दिनो से जूझ रही थी और चलने में असमर्थ थी। जिला सारंगढ़ से बरमकेला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश पाणिग्राही द्वारा उनको रायगढ़ जिला अस्पताल में रिफर किया गया। जिसके उपरांत मरीज किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह् सिविल सर्जन डॉ.आर.एन.मंडावी के मार्गदर्शन से डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ.दिनेश पटेल, द्वारा मरीज श्रीमती फूलो प्रधान का सफल आपरेशन घुटना प्रत्यारोपण किया गया। इस आपरेशन को सफल बनाने में एनीथिसिया डॉ.पद्मलोचन पटेल, डॉ.उषा किरण भगत, ओ.टी. की सिस्टर सरिता के सहयोग से आपरेशन सफल पूर्वक किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

