लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय अभूतपूर्व :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ :-(वायरलेस न्यूज) देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री,मार्गदर्शक भाजपा के पितृ पुरुष आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय को अत्यंत हर्षित करने वाला निरूपित किया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इस निर्णय के लिए भारत सरकार व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। वित्त मंत्री ओपी ने सोशल मंच में जारी किए संदेश मे श्रद्धेय आडवाणी को अपने राजनैतिक जीवन में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की सेवा करने वाला महान नेता निरूपित किया। वित्त मंत्री के कहा आडवाणी की का देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना जाना सभी के लिए गर्व का विषय है। भाजपा को दो सीटो से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का श्रेय आडवाणी जी को जाता है । आडवाणी जी को भारतीय राजनीति इतिहास का अहम अध्याय बताते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा 1990 के दशक के दौरान राम मन्दिर निर्माण के लिए सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा निकाल पूरे देश मे राम नाम की अलख जगाई। राम मंदिर निर्माण के लिए आडवाणी जी ने सत्ता धारी दलों की यातनाएं भी झेली। तीन बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके आडवाणी जी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मन्त्री का दायित्व सम्भाला। आडवाणी इस दौरान सूचना प्रसारण मन्त्री रहे। एनडीए शासनकाल के दौरान उपप्रधानमन्त्री रहे लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 1999 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केन्द्रीय गृहमन्त्री बने और फिर इसी सरकार में उन्हें 29 जून 2002 को उपप्रधानमन्त्री पद का दायित्व भी सौंपा गया। भारतीय संसद में एक अच्छे सांसद के रूप में आडवाणी अपनी भूमिका के लिए कई बार सराहे गए तो कई बार पुरस्कृत भी किए गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

