
BiG Breaking: (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में चली गोली, सारनाथ एक्सप्रेस से उतरने के दौरान आरपीएसएफ के जवान दिनेश चंद्र से गोली चली, जवान के साथ एक पैसेंजर भी हुआ घायल, दोनो को रामकृष्ण हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, जवान को हैस्पिटल ले जाते समय ही मौत हो गई है।आरपीएफ व रेलवे के आला अधिकारी मौके श्री संजय गुप्ता और आर पी एफ रायपुर के ओ सी मनोरंजन मुखर्जी घटना स्थल पर पहुंचे हैं , जांच जारी है। बताया जाता है कि उसलापुर स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस को जवान ड्यूटी पर तैनात थे , और रायपुर जा रहे थे। ड्यूटी खत्म कर जैसे ही ट्रेन से उतर रहें थे उसी साम्य दिनेश चंद्र नामक सिपाही का रायफल के ट्रिगर में हाथ लगी और गोली चल गई।
रायपुर रेलवे स्टेशन में आज फायरिंग हुई। इस पर रेलवे पुलिस ने बयान जारी किया और बताया कि गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उप नि एसडी डी घोष+04 आरपीएसएफ के द्वारा अनुरक्षण कर रहे थे। अनुरक्षण कर रायपुर स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर 01 पर सुबह 6 बजे आरपीएसएफ बल सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक़ से कोच नंबर S/02 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हुआ।
जिससे स्वयं दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है। वही ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस और साइड में उसके पिता सोए हुए थे गोली चलने की आवाज़ से वे दोनों उठे तो देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। जिसके बाद जवान और मोहम्मद दानिश दोनों को रामकृष्ण हॉस्पिटल ले जाकर एडमिट किया गया। जवान दिनेश चंद्र s/o करतार सिंह उम्र -34 निवासी राजस्थान की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मौत हो गई है। नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस s/o इक्तियाक आलम का इलाज जारी है।
पूरी घटना पर बिलासपुर रेल जोन के आई जी श्री खुर्शीद नजर बनाए हुए हैं। एआरएम के दो राउंड गोली जवान के सीने में लगी वहीं एक से पैसेंजर हुआ जख्मी, जवान की मौत, पैसेंजर का इलाज जारी। हम पूरी ख़बर पर नज़र रखे हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

