🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जनपद पंचायत कोटा में धरोहर, प्रतीक चिन्ह एवं उद्यान को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण किया जाएगा विरोध : वेंकट अग्रवाल

On: February 14, 2024 3:27 AM

कोटा (वायरलेस न्यूज) करगी रोड कोटा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 1985 86 मैं हुआ निर्माण होते समय तहसील में शिलालेख स्थापित किया गया है जिस पर भारत सरकार के प्रतीक चिन्ह एवं वर्षा मापक यंत्र भी लगा हुआ है उक्त स्थान पर गार्डन उद्यान बना हुआ है वृक्षारोपण कर लाइट एवं फेंसिंग है जो हमारे कोटा नगर पंचायत की धरोहर है परंतु जनपद पंचायत कोटा द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए उक्त धरोहर एवं प्रतीक चिन्ह एवं उद्यान को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण किया जा रहा है नगर में जन आक्रोश व्याप्त है अगर किए जा रहे हैं अवैध निर्माण बंद नहीं किया जाएगा तो आम जनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जवाबदारी जनपद पंचायत कोटा की होगी तहसील कार्यालय परिसर ही एकमात्र ऐसा परिसर है जहां पर गार्डन बना हुआ है जहां आम नागरिक अपने कामकाज के लिए तहसील परिसर आते हैं लोगों के आने जाने के लिए वहां पर्याप्त स्थान बना हुआ है अगर ऐसे में परिसर में कोई अवैध निर्माण होता है तो हम इसका विरोध करते हैं उपरोक्त जानकारी वेंकटलाल अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment