पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के युवक ने एक दोस्त के साथ मिलकर मासूम नौ साल के बच्चे की गला रेतकर की हत्या
आरोपी नितेश कुशवाह गिरफ्तार
जगदलपुर 15 फरवरी 2024 समवेत शिखर/
पुरानी रंजिश के चलते शहर से सटे लोहंडीगुड़ा इलाके में रहने वाले 9 साल के मासूम बच्चे की पड़ोस में रहने वाले युवक ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नन्हे हंसते खेलते बच्चे को बेहद खौफनाक मौत दे दी गई क्योंकि आरोपी युवक को माता-पिता से बदला लेना था आरोपी ने मासूम की हत्या इतने वीभत्स तरीके से किया कि शव देखने वालो का रूह कांप गया।
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि उसरीबेड़ा के रहने वाले गौतम वर्मा ने लोहंडीगुड़ा थाने में रिपोर्ट लिखवाया की उनके 9 साल का लड़का घर मे खेल रहा था इसी दौरान पडोस में रहने वाला नितेश कुशवाहा आया और घुमाने की बात कर उसे ले गया जिसके बाद से बच्चे और पड़ोसी की कोई खबर नही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम बनाई गई और दोनों की खोजबीन शुरू की गई इस दौरान सायबर सैल से मिले इनपुट के आधार पर नितेश कुशवाहा को जगदलपुर से पकड़ा गया। इससे जब बच्चे के बारे में पूछा गया तो वह घबराने लगा इसके बाद इससे कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त हंसराज शेट्टी के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण गौतम वर्मा के बच्चे की हत्या डोंगरीपारा के जंगल में ले जाकर कर दी। साथ ही इसने पूछताछ में बताया कि इसने पहले बच्चे का गला दबाया फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया आरोपी नितेश कुशवाहा की निशानदेही पर डोंगरीपारा के जंगल से बच्चे का शव व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया फिलहाल आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

