नई दिल्ली (वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क ) सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44422 रुपये पर खुला और 44516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 522 रुपये घटकर 43,887 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,409 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,822 रुपये की गिररावट दर्शाता 64,805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एक दिन पहले भाव 66,627 पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने में गिरावट के अनुरूप दिल्ली बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 522 रुपये की गिरावट आई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

