एडीजी ने 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया
रायपुर(, वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। रविवार 25 फरवरी की शाम एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था। यह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया। फिर उस शख्स की पिस्टल जब्त कर ली गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, 25 फरवरी की शाम एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था। यह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया। फिर उस शख्स की पिस्टल जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि यह शख्स मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करने के लिए आया था। फिलहाल सुरक्षा में हुई चूक के इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी की गई है।
एडीजी ने सुरक्षा में लगे 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है,और आगे जांच की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

