🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

On: February 29, 2024 9:44 AM

जिले की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए दी 23.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 28 फरवरी 2024)

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी है। श्री ओपी चौधरी रायगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में वित्त मंत्री ने रायगढ़ के लिए 23 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जिला रायगढ़ के कोड़ातराई लोहरसिंग जोगीतराई मार्ग में 4 किलो मीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 35 लाख 82 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 10 कि.मी. निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 14 लाख 32 हजार रूपये, बड़े भंडार उमरिया पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 7.425 किलो मीटर के मजबूतीकरण हेतु 7 करोड़ 95 लाख 12 हजार रुपये एवं रायगढ़ के ग्राम-पेलमा में मटियाकछार मार्ग लंबाई 3.20 किलो मीटर निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment