🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया इंडियन लॉ रिपोर्ट की द्विभाषी संस्करण का विमोचन

On: March 5, 2024 5:48 AM

चीफ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा ने किया इंडियन लॉ रिपोर्ट की द्विभाषी संस्करण का विमोचन

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने इंडियन लॉ रिर्पोटस छत्तीसगढ़ के द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रिर्पोटर, नागपुर के सहयोग से इंडियन लॉ रिर्पोटस समिति, छत्तीसगढ़ श्रृखला द्वारा इंडियन लॉ रिर्पोटस छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी /हिन्दी) संस्करण का प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रिका का द्विभाषी संस्करण पत्रिका को राज्य के विधिक समुदाय तक पहुंचाने में बहुत उपयोगी साबित होगा एवं न्याय वितरण प्रणाली में सहायक होगा।
कार्यक्रम को न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल द्वारा भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया।महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ऑल इंडिया रिर्पोटर, नागपुर के आदित्य वैद्य व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। रजिस्ट्री शाखा के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment