सूची में नाम आने से खुश हैं महिलाएं, छोटी-छोटी जरूरतें अब आसानी से हो सकेंगी पूरी
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 05 मार्च 2024 ) /महतारी वंदन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा महिलाओं को एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रति माह उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की सूची में नाम आने से महिलाएं काफी खुश हैं। महिलाओं ने अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को इन पैसांे से पूरा करने की बात कहीं हैं। वहीं मिलने वाली यह राशि कुछ परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
चिंगराजपारा की श्रीमती कल्पना सिंह ठाकुर ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें काफी सहायता मिलेगी क्योकि उनके पति उनसे अलग रहते हैं और कोई आर्थिक सहायता नहीं करते। एक बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हे अकेले निभानी है ऐसे में इस राशि से उन्हें बड़ी मदद मिलेगी। श्रीमती सरस्वती राजपूत ने बताया कि इस राशि का उपयोग वह अपने घर को संवारने में खर्च करेंगी। इसी तरह मितानिन नीता वस्त्रकार का कहना है कि मानदेय के रूप में कम राशि प्राप्त होती है ऐसे में शासन द्वारा दी गई एक हजार रूपए की सहायता बड़ी मददगार होगी।
इसी तरह योजना में नाम आने से बहतराई सूर्या चैक की श्रीमती सुनीता रात्रे ने बताया कि उनके पति विकलांग हैंै। जिसके कारण घर चलाने में उन्हें काफी परेशानी होती है। वह अकेले ही किसी तरह परिवार का खर्च चला रही है। ऐसे में एक हजार रूपए से उन्हें राहत मिलेगी और अपने घरेलू और पति की दवाईयों के खर्च में मदद मिलेगी। महिलाओं ने योजना की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को एक हजार रूपए प्रति माह की सहायता राशि दी जाएगी। 7 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए लाभार्थियों को सहायता राशि प्र्रदान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम राज्य मुख्यालय रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आयोजित है। जिला मुख्यालयों, ब्लाॅक मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

