नैतिक मूल्यों,सिद्धांतो के पक्ष धर रहे आलोक सिंह बने मुख्यमंत्री साय के प्रेस अधिकारी
आलोक सिंह ने पत्रकारिता से मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी तक का सफर तय किया
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :-कॉमर्स कॉलेज और डिग्री कॉलेज से पढ़ाई ग्रेजुएट करने वाले माटी पुत्र आलोक सिंह का मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय का प्रेस अधिकारी बनना मीडिया जगत सहित रायगढ़ वासियों को गर्व का एहसास कराने वाली स्वर्णिम अनुभूति है।
मूलतः पत्रकार रहे बेलादुला निवासी आलोक सिंह रायगढ़ से प्रकाशित दैनिक लेटेस्ट,रायगढ़ संदेश, जनकर्म स्थानीय अखबार में एक दशक तक लेखन का कार्य करते रहे।इसके बाद नवभारत टाइम्स दिल्ली में पत्रकारिता का कार्य किया।आलोक सिंह की पत्रकारिता में सदा नैतिक मूल्यों का चिंतन रहा एवम कलम सदैव राष्ट्रीयता की पक्षधर रही । तीन दशक पहले 1996 के दौरान स्वर्गीय रोशन लाल ने उन्हें विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।1999 के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने जब रायगढ़ से पहला संसदीय चुनाव लड़ा तब आलोक सिंह पहली भाजपा के मीडिया प्रभारी बने। उनकी करिश्माई व्यक्तित्व की वजह से पार्टी लगातार 10 साल तक उन्हे मीडिया प्रभारी बनाए रखी। इस दौरान 10 सालो तक वे सांसद प्रतिनिधि भी बने रहे।उनके दीर्घकालिक अनुभव के मद्देनजर वे भारतीय जनता पार्टी में बतौर जिला प्रवक्ता 15 सालो तक अपनी सेवाए देते रहे। भाजपा सत्ता में रही हो या विपक्ष में कांग्रेस उनके अकाट्य तर्कों के सामने बेबस नजर आई। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष पद पर आलोक सिंह
नगर निगम में एल्डर मेन भी है।
युवा मोर्चा प्रदेश का कार्यसमिति सदस्य के पद का दायित्व निभाने वाले आलोक सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा के सोशल मीडिया की प्रदेश समिति में भी है। प्रदेश भाजपा में कंटेंट राइटर सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ बीजेपी/ ट्विटर के साथ साथ उनके बनाए कार्टूनों कांग्रेस की विसंगतियों पर करारा प्रहार माने जाते रहे। स्थानीय स्तर पर कार्टून बनाने वाले आलोक सिंह की इस अद्वितीय कार्टूनिस्ट प्रतिभा के कायल प्रदेश में पक्ष विपक्ष के नेता भी रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

