रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल के 4660 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्तियाँ ।

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 15 मार्च’ 2024 ) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) में सब इंस्पेक्टर के 452 एवं कांस्टेबल के 4202 कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है । इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होकर 14 मई 2024 तक पूर्ण की जाएगी । उपरोक्त भर्ती के लिए सब इंस्पेक्टर के पद पर निर्धारित योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तथा कांस्टेबल के पद पर निर्धारित योग्यता भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 उतीर्ण या समकक्ष एवं आयु सीमा 28 से 28 वर्ष रखा गया है । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) द्वारा जारी गई इन रिक्तियों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे । इस संबंध में और अधिक जानकारी दिनांक 02 से 08 मार्च के रोजगार समाचार में एवं रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

