🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिखा राजपूत तिवारी सचिव वन और संजय अलंग बिलासपुर संभागायुक्त बनाए गए

On: March 16, 2024 4:45 PM

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज)। बिलासपुर के नये संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने पूर्वान्ह कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी का तबादला सचिव वन विभाग के रूप में मंत्रालय रायपुर में हुआ है। डॉ. अलंग फिलहाल रायपुर के संभागायुक्त हैं और अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर संभाग का कामकाज भी देखेंगे। वे इसके पहले भी बिलासपुर के संभागायुक्त रह चुके हैं। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, उपायुक्त अर्चना मिश्रा सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment