रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)
महिला दिवस के पूर्व दिन 7 मार्च की दोपहर को बाल मन्दिर जो कि शहर की श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है और महिला सशक्तिकरण के लिए अग्रसर रही है हमेशा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान का दिन है और बाल मन्दिर संस्था महिलाओं की प्रमुखता को हमेशा विशेष महत्व देती आई और महिला मण्डल द्वारा ही संचालित है। महिला मण्डल पिछले 65वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है जिससे शहर में महिलाओं के सम्मान में वृद्धि होती आई है।
7 मार्च दोपहर को बाल मन्दिर में सभी महिला मण्डल की सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में वार्षिक भोज महिला सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने शिक्षिकाओं को खेल भी करवाया और पुरष्कृत भी किया।
महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती तामस्कर ने कहा कि जहां महिलाएं सशक्त होती है वो स्थान सर्वोच्च सफलता को प्राप्त करता है।उपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने महिलाओं को देश विकास शिक्षा दायिनी का अवतार बताता। उपाध्यक्ष श्रीमती सारस्वत ने महिलाओं को समाज का वो पहलू बताया जिसके द्वारा ही समाज का निर्माण होता है और क्रियान्वयन होता है। सचिव श्रीमती पूनम चोपड़ा ने महिलाओं के उत्थान में बाल मन्दिर के योगदान को याद किया और सभी को विश्वास दिलाया कि भविष्य में हम अच्छे कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में महिला मण्डल की सह सचिव श्रीमती सोलंकी , सदस्य श्रीमती अग्रवाल,श्रीमती प्रमिला अग्रवाल , श्रीमती रश्मि तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बाल मन्दिर के प्राचार्य श्री कातोरे ने महिलाओं के सम्मान को बाल मन्दिर का गौरव बताया। कार्यक्रम में वार्षिक भोज का आयोजन भी किया गया सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पीयूष चौबल व्याख्याता बाल मन्दिर के द्वारा समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

