🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्व. श्रीमती विमला देवी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता घरघोड़ा में संपन्न

On: March 8, 2021 7:01 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता घरघोड़ा में संपन्न हुई 5 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था जिस का समापन आज जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ उनके हाथों आज पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एस एन केसरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थेl आज फाइनल में एकल प्रथम लोकेश यादव विजेता रहे उपविजेता प्रशांत चेनानी एवं तृतीय राकेश रहे युगल फाइनल के विजेता लोकेश यादव व प्रशांत चेनानी विजेता रहे उपविजेता राकेश एनी शेट्टी व ईशान बेरीवाल रहे एवं तृतीय लकड़ा व लक्ष्मीकांत पटेल को नगद व ट्राफी प्रदान की गईl एकल विजेता को ₹8000 एवं ट्रॉफी एवं द्वितीय विजेता को नगद ₹5000 एवं ट्राफी प्रदान की गई युगल विजेता को ₹11000 नगद व ट्राफी प्रदान की गई युगल उप विजेता को नगद ₹6000 वह ट्रॉफी प्रदान की गई एकल एवं युगल के तृतीय पुरस्कार क्रमशः 3 ₹3000 राशि व ट्राफी प्रदान की गईl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट की गई मैच के अंपायर श्री सुखबीर कनौजिया व तिग्गा सर तमनार के द्वारा की गई बेस्ट प्लेयर के रूप में सुनील कुमार आशुतोष बेहरा रौनक मित्तल मोहिते श चौहान सौरभ अग्रवाल अनुराग बघेल डॉक्टर पैकरा सर गोपाल पांडे संजय पंडा विकास केसरवानी रहे आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि अकरम खान नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा संतोष पांडे किरोड़ी तायल श्याम भोजवानी संदीप सिंह सुरेंद्र चौधरी उस्मान बैग थेl आज कार्यक्रम में आयोजक किशन अग्रवाल मनोज अग्रवाल एवं विजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे आज के कार्यक्रम सफल बनाने में संदीप सोनी बंटी अग्रवाल पप्पू वही दार प्रेम अग्रवाल भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment