🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई,कांग्रेस प्रदेश महासचिव के खिलाफ एफआईआर

On: March 23, 2024 9:04 AM

शासकीय संपत्ति का दुरूपयोग,लगाए गए थे कटआउट- पोस्टर

निगम प्रशासन ने कराया एफआईआर,

बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ एफआईआर की गई है। सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में उक्त नेता द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कटआउट पोस्टर लगवाया गया था,जिसे निगम द्वारा हटाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा तोरवा थाने में कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के विरूद्ध आवेदन पर छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment