🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विद्युत लोको शेड, बिलासपुर को रेलवे बोर्ड द्वारा देश के तीसरे बेस्ट शेड के रूप में सम्मानित किया गया

On: March 27, 2024 3:35 PM

विद्युत लोको शेड , बिलासपुर द्वारा अपनी स्थापना के उपरान्त अत्यंत अल्प समय में ही सभी मानक मानदंडों को अपनाते हुये , अधिकतम लोको का परीक्षण एवं अनुरक्षण किया गया। इसके फलस्वरूप बिलासपुर मंडल में गाड़ियों के परिचालन के लिए लोको की बेहतरीन उपलब्धता सुनिश्चित हुई तथा मंडल यात्री सेवा व माल लदान में अग्रणी रहा ।
उल्लेखनीय है कि विद्युत लोको शेड, बिलासपुर में 188 लोको का अनुरक्षण व परीक्षण किये जाने की ज़िम्मेदारी है , शेड के लोको की उपलब्धता औसतन 95.14 प्रतिशत रही है । विगत वर्षों में लोको के उचित रख- रखाव के कारण विफलता में निरंतर कमी आयी है साथ ही उपलब्धता में 5.64 प्रतिशत का सुधार हुआ है ।
अधिकारियों के बेहतर प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के परिणामस्वरूप शेड को रेलवे बोर्ड द्वारा देश के तीसरे बेस्ट शेड का शील्ड प्रदान किया गया जिसे शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर श्री शशांक कोष्ठा ने प्राप्त किया ।
शेड की इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने बधाई शुभकामनाएं दी है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment