करीब तीन एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
0 ढिमरापुर चौक सागरिका होटल के बगल इला माल के पास की गई कार्रवाई
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) शनिवार की सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ढिमरापुर चौक सागरिका होटल के बगल इला माल के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने मकान एवं दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई की जा रही है पिछले दिनों जगतपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया था। इसी तरह शनिवार की सुबह जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सागरिका होटल के पास इला मॉल के बगल में सरकारी जमीन पर बने मकान एवं दुकानों को तोड़कर हटाया गया। यहां बाउंड्री वॉल से करीब 3 एकड़ सरकारी जमीन को घेर दिया गया था, जिसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। इस तरह यहां करीब 3 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसी तरह पास के चार और दुकान एवं मकान को नोटिस जारी करने के निर्देश निगम के भवन विभाग को दिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

