– रेलवे स्टेशन के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में FRS, NBR के हाईटेक CCTV कैमरे लगाने एवं कैमरे लगवाने पोजिशनिंग में जिला पुलिस का सहयोग लेने दिये गये निर्देश।
– Crisis Management Plan 2020 अंतर्गत आपदा प्रबंधन के लिए जी.आर.पी., जिला पुलिस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर मॉकड्रील की कार्यवाही कराने दिये गये निर्देश।
– रेलवे सुरक्षा व निगरानी संबंधित विषय पर प्रतिमाह जिलास्तर पर आर.पी.एफ., जी.आर.पी. के साथ बैठक आयोजित कर करें समीक्षा
– आसन्न लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत रेल के माध्यम से होने वाले मादक पदार्थो, गांजा इत्यादि की जॉच के लिए रेलवे सुरक्षा बल, जी.आर.पी. एवं जिला पुलिस बल को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने दिये गये निर्देश
– रेलवे स्टेशन में लावारिश वाहनों के विरूद्ध Unclaimed property के तहत कार्यवाही के दिये गये निर्देश।
बिलासपुर वायरलेस न्यूज नेटवर्क। दिनांक 04 अप्रैल, 2024 को डॉ. संजीव शुक्ला, भापुसे., पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक से जुड़े एजेण्डा बिन्दुओं पर श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पु.म.नि. बिलासपुर रेंज द्वारा प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, तदुपरांत जिला पुलिस अधीक्षकों द्वारा रेलवे सुरक्षा संबंधी समस्या और सुझावों से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षकों द्वारा उठाये गये मुद्दों के संबंध में श्री जे.आर.ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, रेल, रायपुर एवं दिनेश तोमर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब. द्वारा अपने-अपने तथ्य प्रस्तुत किये गये। डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे स्टेशनों में आर.पी.एफ. द्वारा लगवाये जा रहे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों को स्थापित करने की जानकारी ली गई व कैमरों को लगवाने के समय इसकी पोजिशनिंग के लिए जिला पुलिस का सहयोग लेने निर्देशित किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पुलिस बल, आर.पी.एफ., जी.आर.पी. तथा जिला प्रशासन के द्वारा मॉक ड्रील कराने निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षकों को आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. के साथ रेलवे सुरक्षा से संबंधित मुद्दे तय कर इसकी समीक्षा हेतु प्रति माह बैठक आयोजित करने निर्देशित किया। रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षों से पड़े लावारिश वाहनों के नियमानुसार निराकरण के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये गये। जिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन में लावारिश 151 वाहनों की विधिवत नीलामी की कार्यवाही की प्रक्रियाधीन होने संबधी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा दी गई, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने तथा चोरी की प्रापर्टी की जांच के दौरान रेलवे स्टेशनों में खड़े वाहनों की जांच रेण्डमली कर लेने संबंधी निर्देश पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गये। उपरोक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्रीमती भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23ब्रेकिंग न्यूज़…. तखतपुर के भकुर्रा नवापारा हाईस्कूल के प्राचार्य द्वारा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला का प्रयास
Uncategorized2026.07.23संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*
Uncategorized2026.07.23इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त* *राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत*
Uncategorized2026.07.23दिल्ली में पत्रकारों पर हमले की छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रेस क्लबों ने की कड़ी निंदा
