● विशेष अभियान : फरार वारंटी पर रायगढ़ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 18 स्थायी वारंटी समेत 66 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा……
*07 अप्रैल रायगढ़*। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की नियमित जांच पतासाजी थानों द्वारा की जा रही है । वहीं आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है तथा सभी गतिविधियों पर पुलिस टीमें नजर रखे हुए है । रविवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में इस मामले की जानकारी आईपीएस श्री आकाश शुक्ला ने मीडिया से एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रविवार 6 अप्रैल को फरार वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें संपूर्ण जिले में *18 फरार स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 66 वारंटों का निष्पादन* किया गया है । अनुविभागवार देखा जाए तो रायगढ़ अनुविभाग के थाना कोतवाली से 05 गिरफ्तार वारंट, चक्रधरनगर से 08, जूटमिल से 05 गिरफ्तारी और 03 स्थायी, पुसौर से 03 गिरफ्तारी और 01 स्थायी, कोतरारोड़ से 03 गिरफ्तारी, 01 स्थायी वारंट *कुल 29 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली* की गई है । खरसिया अनुविभाग में *15 वारंटी पकड़े गये* हैं, जिसमें थाना खरसिया में 06 गिरफ्तारी और 02 स्थायी, चौकी खरसिया ने 02 गिरफ्तारी और 03 स्थायी तथा छाल और भूपदेवपुर ने 1-1 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की । इसी प्रकार धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना कापू से 09 गिरफ्तारी वारंट, लैलूंगा से 03 स्थायी वारंट, धरमजयगढ़ से 02 गिरफ्तारी वारंट और चौकी रैरूमाखुर्द से 01 *कुल 15 वारंटों की तामिली* की गई है । वारंट तामिली में थाना तमनार ने 04 स्थायी और 01 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की तथा पूंजीपथरा थाने द्वारा 1 गिरफ्तारी वारंट व 01 स्थायी वारंटी को पकड़ा गया है । फरार आरोपियों एवं वारंटियों, शांति भंग करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

