रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) – आस्था का सुप्रसिद्ध दरबार जहां हर दिल की मनोकामना पूरी होती है जहां से कोई खाली हाथ वापस नहीं जाता है जहां विराजते हैं त्रिलोक पति महादेव, कलयुग में साक्षात उपस्थित संकट मोचन श्री हनुमान जी एवं अखिल ब्रम्हांड नायक राजाधिराज सदगुरु श्री साईं नाथ जिनकी महिमा अपरंपार है ऐसे लोक कल्याणकारी स्थान बूजी भवन स्थित है श्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार एवं सिद्ध पिप्लाक्ष महादेव मंदिर हैं। जहां गुरुवार को भगवान शिव के विवाह के दिन तेरस को महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा।
इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी एवं सचिव नटवरलाल अग्रवाल ने बताया की गुरुवार को सुबह मंदिर के पट खुलकर रात्रि में ही बंद होंगे।
प्रातः काल 6 बजे से मंदिर के पट खुल जाएँगे एवं भगवान भोलेनाथ की महाआरती प्रातः 6:40 बजे की जावेगी। साथ ही श्री साईं बाबा की आरती प्रातः 8 बजे की जावेगी।
“ॐ नमः शिवाय” जाप होगा
सुबह 9 बजे से 12 घण्टे का “ॐ नमः शिवाय” का पंचाक्षरी जाप प्रारंभ हो कर रात्रि 9 बजे समाप्त होगा।
ठंडाई वितरण का कार्यक्रम
संध्या 7:30 बजे श्री साईं बाबा की आरती के पश्चात ठण्डाई प्रसाद का वितरण सभी भक्तजनों हेतु प्रदान किया जावेगा।
रुद्राभिषेक किया जावेगा
रात्रि में 9 बजे भगवान शिव को मनाने के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है जिसमे भगवान भोलेनाथ का गन्ना रस, शहद, दूध ,दही, घी, शक्कर, इत्र, गुलाल,चंदन श्री फल के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जावेगी। जिसमे जो भी भक्त भाग लेने के इछुक है वे अपना नाम मंदिर के पुजारी जी के पास लिखवा सकते हैं।
मंदिर का पट दिनभर खुला रहेगा भक्तों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
समिति का आग्रह
श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के समस्त सदस्यों ने रायगढ़ नगर के समस्त भक्तजनों से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार मंदिर परिसर में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य लाभ प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनावें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

