🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बलरामपुर – नक्सली जोनल कमांडर सहित सहयोगी हुआ गिरफ्तार जिले से होगा नक्सलियों का सफाया – एसपी रामकृष्ण साहू

On: March 10, 2021 12:12 PM

(अनिल मेसर्स वायरलेस न्यूज़ )

बलरामपुर जिले में इन दिनों पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से नक्सलियों में खौफ व्याप्त है और इसके लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू की चुस्त-दुरुस्त कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज समस्त थाना चौकी हाई अलर्ट पर हैं खुफिया तंत्र व गस्ती को बढ़ाने से अपराध का ग्राफ कम हो रहा है वही

अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बन रहा है नतीजा कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं तो कईयों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है हाल ही में बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरियाडीह की सरपंच संगीता पैकरा को पूर्व नक्सली जोनल कमांडर के द्वारा धमकी देते हुए पैसे की मांग की गई थी जिसको देने में असमर्थ महिला सरपंच ने सोचा कि यदि पैसा नहीं देते हैं तब भी जान जाएगा ,पुलिस को सूचना देते हैं तब भी जाएगा ऐसे में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की सक्रियता का परिणाम है कि पुलिस के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का विश्वास बढ़ा है और नक्सलियों के खौफ से दूर होकर महिला सरपंच ने चांदो थाने में आकर इसकी लिखित शिकायत दी जिसको गंभीरतापूर्वक लेते हुए चांदो थाना प्रभारी अनुरंजन लकड़ा के द्वारा संपूर्ण मामले की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू को दी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसपी ने गंभीरता पूर्वक लिया और भयमुक्त समाज के लिए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुरूप एस पी बलरामपुर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर झारखंड , जशपुर ,सरगुजा के सरहदी क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ाई गई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, एसडीओपी नितेश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल डी के सिंह, की संयुक्त टीम गठित कर महिला सरपंच को धमकी देने वाले अज्ञात पूर्व नक्सली जोनल कमांडर के विरुद्ध चांदो थाना में मामला पंजीबद्ध कर धारा 384 ,386, 507, 34 आईपीसी , व छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 10 ,13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया , साथ ही पतासाजी वह गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई मुखबिर की सूचना पर प्रकरण में फरार आरोपी पूर्व जोनल नक्सली कमांडर प्रवीण खेश उर्फ विनय उर्फ नेपाली पिता आनंद राम जाति उरांव की लगातार साइबर सेल एवं मुखबीरों के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम मैनपाट लखनपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया वहीं सहयोगी आरोपी संजय लोहार पिता भोला लोहार जाति लोहार को ग्राम दूप्पीचौरा थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया पकड़े गए नक्सलियों से नक्सली पर्चा बरामद हुआ है इस कार्यवाही में चांदो थाना के उप निरीक्षक व आरक्षक भी सक्रिय रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment