भाटापारा (वायरलेस न्यूज) रेसुब पोस्ट भाटापारा, जीआरपी भाटापारा एवं क्राइम स्क्वाड जीआरपी कि संयुक्त टीम द्वारा एक आरोपी को 20 किलो 850 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने के संबंध में।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
मंडल सुरक्षा आयुक्त/रायपुर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पोस्ट प्रभारी/ रेसुब पोस्ट भाटापारा के कुशल नेतृत्व में गठित रेसुब पोस्ट भाटापारा एवं तिल्दा चौकी के टास्क टीम उ.नि. सी एस मिश्रा, प्रआ. एच एस सोलंकी, आर. मुकेश कुमार के द्वारा ट्रेन नं 18517 लिंक एक्स से चेकिंग करते भाटापारा से रायपुर आये एवं ट्रेन 18241 दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस चेकिंग हेतू रेल्वे स्टेशन भाटापारा जाने हेतु रवाना हुआ रेल्वे स्टेशन रायपुर पर जीआरपी भाटापारा के प्रभारी सउनि राजेश मिश्रा मातहत स्टॉफ एवं एसआरपी रायपुर महोदय के निर्देशन में गठित जीआरपी क्राइम स्क्वाड के आरक्षक संतोष राठौर, आरक्षक लक्षमण एवं टीम मिली , जिनके के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म 02, 03 पर ओवर ब्रीज के नीचे बिलासपुर छोर की ओर रायपुर स्टेशन पर एक व्यक्ति अपने पास रखे 02 नग पिट्ठू बैग व 01 नग ट्राली बैग लेकर खिसकने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। पुछताछ करने पर अपना नाम बदरुद्दीन अंसारी पिता- जहीरुद्दीन अंसारी उम्र- 49 वर्ष पता- तकिया मसुमशाह दरगाह के सामने मोमिनपुरा थाना/तह- गाँधीबाग जिला- नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। जिन्हे उसके पास रखे बैग में क्या है पुछने पर गांजा मादक पदार्थ रखा होना बताया जो। स्वतंत्र गावाहो के समक्ष आरोपी के पास रखें अपने 02 नग पिठ्ठू बैग व 01 नग ट्राली बैग की तलाशी ली गयी जिसके अंदर खोलकर देखने पर (01). भूरा रंग ट्राली बैग में 03 पैकेट (02). 01 नीले रंग के पिट्ठू बैग में 02 पैकेट व (3). 01 नग काला महरून रंग का पट्टी वाला पिट्ठू बैग में 02 पैकेट कुल 07 पैकेट रखा मिला जिसे फाडकर देखने पर हरा पलीथीन में भरकर भुरा कलर टैप से पैक कर रखा हुआ के अंदर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे तौल करने पर 20 किलो 850 ग्राम गांजा मादक पदार्थ मिला को जप्त किया गया| मौके पर कागजी कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध जीआरपी भाटापारा द्वारा धारा 20 (B) NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

