एक लाख से ऊपर की विदेशी शराब जानी वाकर की 32 बोतल के साथ एक युवक रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा
रायपुर बेचने के लिए लाया था शराब रायपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेलवे द.पू.मध्य रेलवे मंडल रायपुर
पोस्ट रायपुर दिनांक 19.अप्रैल 2024 को मंडल टास्क टीम -1 रायपुर , रेसुब पोस्ट रायपुर और आबकारी रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से 01 व्यक्ति से 32 बोतल (750ml x 32 ) अंग्रेजी शराब कीमत 1,06200/- रुपए की जप्ती एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । कार्यवाही करने से ट्रेनों में दीगर प्रांतों से विदेशी शराब की तस्करी करने वाले लोगो में हड़कंप मच गया है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज नेटवर्क को मोबाइल से जानकारी देकर बताया कि दिनांक 19.04.24 को लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चलाये जा रहे प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मण्डल टास्क टीम -1 रायपुर , आर पी एफ पोस्ट रायपुर के अधिकारी व स्टाफ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के निर्देशन एवं पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक के. बी. गुप्ता, सहा उप निरी. -एल. पी देवांगन , प्र.आ. पी के मेश्राम , आरक्षक -देवेश सिंह के साथ रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 में फुट ओवर ब्रिज के पास एक ब्यक्ति को एक ट्रॉली बेग और एक एयर बैग के साथ बैठे देख कर संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर ट्रेन न 12102 ज्ञानेश्वरी एक्स से आना बताया l बैग मे रखे समान के बारे में पूछने पर बैग के अंदर शराब की बोतल होना बताया l आबकारी विभाग रायपुर को अवगत कराकर उनके साथ संयुक्त रूप से बैग को खोलकर चेक करने पर 32 बोतल (32 x 750ml) अंग्रेजी शराब ( JOHNIE WALKER BLACK LABEL , JOHNIE WALKER GOLD LABEL RESERVE) पाया गया l नाम पता पूछने पर मुकेश कुमार साव पिता आर पी साव उम्र 34 वर्ष निवासी बेहला चौरस्ता वार्ड न 127 थाना बेहला जिला दक्षिण कोलकाता ( पश्चिम बंगाल) बताया l उक्त शराब के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर सका पश्चिम बंगाल मे कम कीमत मे मिलने के कारण रायपुर लाकर होटल मे देना बताया l तब उक्त ब्यक्ति मुकेश कुमार साव को कुल 32 बोतल शराब कुल किमत Rs.1,06,200 को जप्ती कर अग्रिम कार्यवाही किया गया और रायपुर आबकारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/24 धारा 34 (2), 36 आबकारी अधिनियम दिनांक 19.04.24 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

