🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लोकसभा चुनाव 2024 विशेष चेकिंग अभियान में भाटापारा के युवक से पौने सात लाख रू. रेसुब रायपुर ने किया बरामद

On: April 19, 2024 5:17 PM

रायपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। भाटापारा के एक युवक के कब्जे से शुक्रवार 19 अप्रैल को रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की विशेष टीम ने पौने सात लाख से ऊपर की नगद राशि बिना वैध कागजात के ले जाते पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज नेटवर्क को बताया कि दिनांक 19.04.24 को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशन रायपुर में सीआईबी (डी.विंग) रायपुर के उपनिरी. बी.आर.साहू, स.उ.नि.एस.के.राठौर,प्र.आ.सी.एम.के.बी दुबे व आ. एन.के.महाणा द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 01 दुर्ग छोर में समय करीबन 11.10 बजे गा.सं. 12069 (जनशताब्दी एक्सप्रेस) से उतरकर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में जा रहा था। उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर नरेन्द्र शर्मा पिता घनश्याम शर्मा, उम्र 44 वर्ष,निवासी-बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना-भाटापारा शहरी जिला-बलोदाबाजार (छ ग) बताया तथा उसके पास रखे थैला के बारे में पूछने पर उसने बैग में नगद रकम होना बताया। नगदी रकम ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका । उक्त जानकारी अविलंब वरि.अधिकारियों को देते हुए आदेशानुसार लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता दल (उत्तर ) रायपुर नगर को फोन द्वारा दी गयी। उड़नदस्ता टीम द्वारा मौके पर पहुचकर उक्त बैग को उपस्थित गवाहों के समक्ष खुलवाकर चेक करने पर उसमें 500×1103 = 5,51,500/, 200×633=1,26,600/
100x 63 = 6300/ रूपये के नोटों का बंडल कुल रूपये 6,84,400/-(रूपये छःलाख चौरासी हजार चार सौ रुपए ) पाया गया। मौके पर लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी,रायपुर नगर उत्तर द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment