भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 133 वी जयंती मनाई गई
नागपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन और उनके काम को समर्पित किया जा सके। मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब दक्षिण पूर्व मध्य। रेलवे नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 133 वी जयंती रेलवे सुरक्षा बल, रिजर्व ग्राउंड, मोतीबाग में दिनांक 15.04.2024 को मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर श्रीमती नमिता त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर उपस्थित रहे । जिनके द्वारा डॉ बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्या र्पण कर श्रदधासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं बल सदस्यों तथा उनके परिवार को संबोधित करते हुए उनके मानव समाज के उत्थान हेतु किये गये कार्यो, उनकी शिक्षा,उनके विचारो आदी अनेक पहलु पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये गये । उपरांत मुख्य अतिथी महोदया द्वारा रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व बल सदस्यों का शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारीयों के मेधावी बच्चों जिन्होंने 10 वीं, 12 वीं एवं उच्चशिक्षा में मेरीट स्थान प्राप्त किया गया है उन बच्चों को मुख्य अतिथी महोदया के द्वारा प्रमाण पत्र व Momento देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हे प्रोत्साहन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु बधाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में श्री एस पी चंन्द्रीपकापुरे, ADRM (O), श्री ए के सुर्यवंशी, Chief Project Manager/Gati Shakti, श्री जी व्ही जगताप, ADRM (T) तथा रेलवे के अन्य विभाग के गणमान्य अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त अधिकारी व बल सदस्य के परीवार कार्यक्रम में उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय गडपायले, राजीव कुमार, अनिल पाटील, नंदबहादुर, एस ए राव, संदेश गोंडाने, बी डी गोस्वामी, कुणाल टेंभरे, विवेक शेलकर, ए के थोरात, एस एस ढोके, विनेक मेश्राम, टीकम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

