दोषियों पर हो गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज
मृतक परिजनों को एक-एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग,
पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 20 अप्रैल 2024। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने राजधानी के एक होटल के गटर में उतरे दो होटल कर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस मामले में दोषियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने के है साथ ही मृतक परिजनों को एक-एक करोड़ रूपया मुआवजा देने की भी मांग की है। सूत्रों के अनुसार दो होटल कर्मियों की मृत्यु गटर में जहरीली गैस से होना प्रतीत बताया जा रहा है जो कि दोनों गरीब होटल कर्मियों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा वहीं दूसरे तरफ उक्त घटना की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ भी होटल कर्मियों के द्वारा बदसलूकी और दुर्व्यवहार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा पत्रकार देश और समाज के प्रहरी है जो ग्राउंड जीरो में उतरकर पल-पल की खबर समाज के सामने लेकर आते हैं मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है , पत्रकार समाज का अभिन्न अंग उनका सम्मान होना चाहिए और उनके कर्तव्यों से उन्हें रोकना अनुचित है। उन्होंने उक्त पूरे मामले में पुलिस से गंभीरता पूर्वक विवेचना कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अधिवक्ता भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता – JCCJ
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई

