जगदलपुर 10 मार्च 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ शहर में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए चौक-चौराहों और सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बुधवार 10 मार्च को चांदनी चौक और अनुपमा चौक का मौका निरीक्षण कर विकास कार्य करने के संबंध में निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बंसल ने बस्तर हाई स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल-1, विवेकानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल तथा नेहरू छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यक निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बस्तर हाई स्कूल परिसर में स्थित खेल मैदान के विकास तथा परिसर के समीप व्यवसायीक उपयोग हेतु दुकानों के निर्माण के संबंध में चर्चा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के श्री राजीव बतरा, उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विवेक दलेला, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा तहसील ऑफिस के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों के संबंध में भी कोई जगदलपुर और तहसीलदारों के साथ तहसील कार्यालय परिसर का निरीक्षण किए। इसके उपरांत कलेक्टर ने मंडी परिसर में शहर की आवश्यकता, व्यापारिक गतिविधियों और यातायात की व्यवस्था सुधार करने के लिए व्यापारियों से चर्चा किए। कलेक्टर ने आसना में निर्माण की जा रही बस्तर आर्ट, डांस और लेंग्वेज एकेडमी (बादल) के विकास कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

