रेलवे ने जारी किया नियुक्ति, पत्रयात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं और होगा रेल सुविधाओं का विस्तार- शैलेश
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) नगर विधायक शैलेश पांडे को बिलासपुर रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया किया गया है। यह प्रतिनिधित्व मिलने से अब बिलासपुर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे विस्तार और विकास की आवाज और बुलंद हो सकेगी।
रेल मंत्रालय के निर्देश पर बिलासपुर रेल जोनल कार्यालय के बिलासपुर रेल मंडल के सलाहकार सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे ने पत्र क्रमांक डीआरयूसीसी 19/21/20/173 जारी कर नगर विधायक शैलेश पांडे को बिलासपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए, नगर विधायक शैलेश पांडे ने बताया, कि बिलासपुर रेलवे जोन पूरे देश में सबसे ज्यादा कमाई देने वाला जोन है। जिसमें कि बिलासपुर रेल मंडल और भी महत्वपूर्ण है, श्री पांडे ने कहा कि इसलिए हमारे यहां के रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाओं का अधिकार बनता है, और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बिलासपुर रेलवे जोन खासकर बिलासपुर रेल मंडल में अनेक संभावनाएं हैं। जिस पर काम किया जाना जरूरी है । बिलासपुर मंडल की सीमा में आने वाले छोटे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार , स्टेशनों का विस्तार नवीनीकर, अपडेशन सहित अनेक विषय हैं जिन पर कार्य किए जाने की जरूरत है । इस नियुक्ति के बाद से हम बिलासपुर शहर के लोगों की राय लेकर यात्रियों की सुविधाओं के लिए और अधिक मजबूती से अपनी बात रखेंगे। साथ ही यहां से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा रेलवे के विस्तार विकास के लिए खर्च किया जाए, इस संबंध में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस से सुरक्षित यात्रियों का आवागमन सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है । इसके लिए एक कमेटी बनाकर कार्य किया जाएगा जो शहर के विभिन्न यात्रियों और जानकारों से चर्चा कर रिपोर्ट हमें देगी , और हम प्रमाणित रूप से अपनी बात फोरम में रखेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

