● रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों को भय मुक्त होकर 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश–
*30 अप्रैल रायगढ़* । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 07 मई को जिले में मतदान होना है । चुनाव कार्य के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के आने का सिलसिला जारी है जिनके ठहरने हेतु अलग-अलग थानाक्षेत्र में व्यवस्था की गई है । कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज जिले के सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों ने अर्धसैनिक बल के जवानों ने साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर मतदान दिवस 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया । जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की अगुवाई में शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सुरक्षा का बोध कराना एवं असामाजिक तत्वों तक संदेश पहुंचाना है कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की हिमाकत न करें । जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध व तत्पर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

