🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन कार्य हेतु प्रत्येक रविवार प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे डाकघर*

On: March 10, 2021 7:00 PM

रायगढ़, 10 मार्च2021/ भारतीय डाक विभाग द्वारा रायगढ़ संभाग के अंतर्गत आने वाले 5 जिला मुख्यालयों रायगढ़, सरगुजा, जशपुरनगर, कोरिया एवं सूरजपुर में क्रमश: 5 आधार सेंटर प्रधान डाकघर रायगढ़, अंबिकापुर एवं उप डाकघर जशपुर, बैकुंठपुर, सूरजपुर को जनता कि सुविधा के लिए प्रत्येक रविवार प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य हेतु खोला जा रहा है, जिसके माध्यम से आम आदमी डाकघर में रविवार को भी जाकर अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में मोबाईल नंबर, पता, फोटो, बायोमेट्रिक अपडेशन इत्यादि का कार्य करवा सकेंगें। अधीक्षक डाकघर संभागीय कार्यालय रायगढ़ डाक विभाग में संपर्क कर 100 से अधिक लोगों का जन समूह होने पर डाक विभाग द्वारा कैंप आयोजित कर भी आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन का कार्य किया जाता है। अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 एवं 15 वर्ष की आयु में डाक विभाग के माध्यम से अनिवार्य रूप से करवाएं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment