अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*जनता को नई सड़कें गुणवत्तायुक्त मिले यह विभाग सुनिश्चित करे:-यू.डी मिंज*

On: March 11, 2021 3:31 PM
Follow Us:

*हमारी जनता और सरकार के पैसे का दुरूपयोग न हो, विभाग और ठेकेदारों को आगाह*

*निम्न दर पर सड़क निर्माण का अनुबंध पर विश्लेषण करने निर्देश*

*निम्न दर ही सड़क के निम्न गुणवत्ता का कारण*

जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-जिले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रारंभ से ही आवाज उठाने वाले कुनकुरी के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू.डी. मिंज ने कहा है स्वीकृत नए निर्माण कार्य के टेंडर होने वाले हैं यह टेंडर लगभग 200 करोड़ का है 80करोड़ का टेंडर अभी लगने वाले है। इन सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित हो और गुणवत्तापूर्ण मजबूत सड़क बने यह प्राथमिकता में होना चाहिए इस संबंध में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियंता,
मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अम्बिकापुर,अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग,अम्बिकापुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग,जशपुर और पत्थलगांव को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से घटिया निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *इससे पूर्व के सड़क निर्माण हुए हैं जैसे *लवाकेरा-कोतबा-लैलूंगा* *कोतबा-बागबाहर* वो बिल्कुल निम्न स्तर एवं घटिया रहे हैं जो कि बनने के तीन साल में उखड़ गए । जिसके संबंध में लगातार आवाज उठा कर ऐसे घटिया निर्माण कार्यों का विरोध किया गया है जिसमें *लवाकेरा-कोतबा-लैलूंगा* के लिए सरकार से 24 करोड़ स्वीकृत कराया जिसका टेंडर हो चुका है तथा *कोतबा-बागबाहर* रोड का जाँच लंबित है।
उन्होंने अभी बनने वाले लोक निर्माण विभाग ,प्रधानमंत्री सड़क योजना मुख्यमंत्री सड़क योजना एवं अन्य विभाग के सड़कें अच्छी हो अच्छी हो मजबूत और गुणवत्ता के साथ बने इसके लिए प्रयासरत हैं। विभाग के साथ ठेकेदारों से भी अनुरोध किया है कि अभी होने वाले सड़कों का टेंडर अच्छे रेट में भरें और गुणवत्ता पूर्ण सड़क जनता के लिए बनाये इससे सरकार का पैसा का सदुपयोग होगा और क्षेत्र की जनता का भी लाभ होगा।
जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े और सड़क अपनी निर्धारित अवधि से पहले खराब न हो।

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यू.डी. मिंज ने अपने पत्र में कहा है कि
लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदारों से बहुत ही निम्न दर पर सड़क निर्माण का अनुबंध बिना उचित कार्य विश्लेषण के किया जाता है एवं कम दर होने के कारण बहुत ही निम्न गुणवत्ता के सड़क कार्य पूर्ण होते हैं, जिसके अनेको उदाहरण हमारे जशपुर जिले में हैं ,कि सड़क बनते ही टूटने लगते हैं और हमारी जनता का, सरकार के पैसे का र्दुपयोग होता है।उन्होंने कहा कि
’’ध्यान रहे सड़क ही हमारी सरकार का चेहरा है।’’

इसलिए अब जो भी सड़क का निर्माण होने वाला है, उसमें आई.आर.सी व विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश बिंदुवार पालन किया जाए जिसमे सुनिश्चित किया जाय कि कार्य की विस्तृत कार्य योजना अनुमोदित की गई हो,
अनुबंधानुसार स्थल पर प्रयोगशाला स्थापना हो, अभियंताओं का निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित किया जावे,मार्ग पर सेटींग आउट कार्य की जावे जिसमें क्रास सेक्सन अनुसार प्रत्येक 100 मी. अन्तराल में प्रत्येक परत का लेबल दर्शाया गया हो तथा प्रत्येक 500 मी. में बेन्च मार्क स्थापित करना सुनिश्चित करें।
मिट्टी कार्य अनुमोदित खदानों से ही लिया जाये तथा उनका सीबीआर एवं अन्य परिक्षण आवृति अनुसार कार्य करने के उपरांत उपयोग किया जावेे। काम्पेक्सन टेस्ट प्रत्येक परत-दर-परत निर्धारित आवृति में किया जावे तथा विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी ली जावे। मिट्टी कार्य निर्धारित चौड़ाई से 2 फीट अतिरिक्त चौड़ाई में किया जाए ताकि मिट्टी का निर्धारित काम्पेक्सन सुनिश्चित हो।
स्ट्रक्चर कार्य में प्रयुक्त गिट्टी किस खदान से लायी जायेगी सुनिश्चित किया जावे, गिट्टीयों का परीक्षण आवृति अनुसार की जावे तथा प्रयुक्त गिट्टी की एआईव्ही कितनी है सुनिश्चित की जावे, जशपुर में उपलब्ध अधिकांश खदानों के गिट्टी की एआईव्ही प्रतिशत से अधिक है जो कि अमान्य है। मिट्टी एवं अन्य मेटल की खपत अनुसार रायल्टी काटी जावे।
मिट्टी कार्य की 25 प्रतिशत राशि देयक से रोकी जाए। दैनिक कार्यों की भी दैनिक माप ली जाए। मुख्य तकनीकी परीक्षण द्वारा गुणवत्ता हेतु जारी 100 बिन्दुओं के चेक लिस्ट अनुसार ही निर्माण कार्य कराया जाए। ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही सामग्रियों एमएएस रजिस्टर अद्यतन की जाए।साईट आर्डर बुक का संधारण अनिवार्य रूप से की जावे।मार्ग के दोनो छोर पर कार्य के विस्तृत विवरण संबंधी सूचना बोर्ड लगाई जावे। मार्ग में निर्माणाधीन भाग में अनुबंधानुसार रोड सेफ्टी के सभी प्रावधान का पालन किया जावे तथा फोटोग्राफी भी लिया जावे।

संसदीय सचिव ने कहा कि उपरोक्त बिन्दुओं अनुसार ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने हेतु पत्र लिखा। साथ ही उन्होंने जिले भर के सड़क निर्माण कार्य की जानकारी सड़कवार जानकारी विभाग समय पर स्टेज के अनुसार उपलब्ध कराते रहे जिससे कि समीक्षा कर मेरे कुनकुरी के साथ पूरे जिलेवासियों को गुणवत्ता पूर्ण सड़क मिल पाए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment