रेत एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कारवाई
एक दर्जन मामले दर्ज,14 वाहन जब्त

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 13 मई 2024) /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अमला द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा,चकरभाठा,कोनी,सेंदरी, लोफंदी, कछार,निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया । जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।
खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।
ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

