🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे हायर सेकेंडरी स्कूल नं 1 बिलासपुर का इस वर्ष 2023-24 का बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा

On: May 16, 2024 8:17 AM

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे हायर सेकेंडरी स्कूल नं 1 बिलासपुर का इस वर्ष 2023-24 का बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा ।

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज) दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे हायर सेकेंडरी स्कूल नं 1 बिलासपुर का इस वर्ष 2023-24 का बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय में विज्ञान संकाय के आश्विन कुमार सिंह, 97.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे । इनका गणित विषय में 100 नंबर आया। इसी तरह से वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान कुमारी विंसी यादव ने प्राप्त किया जिनके 90.6 प्रतिशत अंक आए एवम कला संकाय में कुमारी सानिया देवांगन ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 92.04 प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं का विद्यालय का परिणाम 93.02 प्रतिशत रहा। कुमारी शाश्वती बरूई ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष कुमार सिंह 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं सुमित गौतम 94.2 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के परिणाम पर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पांडेय, नियंत्रण अधिकारी एवं वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डॉ अंशुमन मिश्र, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री ए रमेश बाबू एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश बाबू ने विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई देते हुए लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए आशीर्वाद दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment