छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस और वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ कर बाघ की खाल के साथ 5 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है
जगदलपुर(अमित मिश्रा /अरुण पाढ़ी वायरलेस न्यूज़ ब्युरोचीफ़ )
जगदलपुर में तड़के पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, बीजापुर से लेकर जा रहे थे बाघ की खाल
वन विभाग और बस्तर पुलिस ने चलाया देर रात संयुक्त ऑपरेशन, आरोपियों से पूछताछ जारी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन विभाग और बस्तर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वन्य जीव तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 5 पुलिसकर्मियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना प्रभारी और एक SI फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से बाघ की एक खाल बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में थोड़ी देर में खुलासा कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक, वन्य जीव तस्करी की सूचना पर CCF मोहम्मद शाहिद और बस्तर IG पी सुंदरराज ने गुरुवार देर रात संयुक्त रूप से ऑपरेशन लान्च किया। इसके बाद टीमें तड़के आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो सकीं। बताया जा रहा है कि आरोपी बीजापुर से खाल लेकर जा रहे थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार पुलिस अफसरों की भी तलाश जारी है।
पकड़े गए आरोपियों में पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल
पकड़े गए आरोपियों में पुलिसकर्मी दंतेवाड़ा निवासी हरप्रसाद गावड़े व सुरेंद्र कुमार देवांगन, बीजापुर निवासी बाबूलाल मज्जी व अरुण मोडियम और जगदलपुर निवासी भोजराम ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मी बीजापुर निवासी पवन कुमार नक्का व राकेश ऐमला और एक बीजापुर निवासी अनिल नक्का शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

