🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल सुरक्षा बल रायगढ़ की मानवीय पहल ………. नाबालिक लड़की एवं लड़का चाईल्ड लाईन को सुपुर्द किया

On: May 29, 2024 5:45 PM

रायगढ़ वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ की टीम ने बुधवार 29 में को रेलवे स्टेशन में बैठे नाबालिक लड़की लड़का को पोस्ट लाया गया जो भूल वंश दूसरी गाड़ी में बैठकर रायगढ़ पहुंच गए थे आरपीएफ प्रभारी की मानवता वादी सोच के कारण दोनों नाबालिकों को मेडिकल परीक्षण के बाद चाइल्डलाइन को सौंपा गया । रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी कुलदीप कुमार मीडिया को बताया कि दिनांक 29.05.2024 रायगढ़ रेलवे स्टेषन चेकिंग के दौरान समय 08.00 बजे सउनि एस.आर.अनंत मातहत स्टाफ द्वारा एक लड़का एवं एक लड़की को अकेले प्लेटफार्म एक में बैठै देखे जाने पर पुछताछ किया गया। पुछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो गांव घोरघाट पोस्ट-बरीयारपुर,थाना-बरीयापुर जिला-मुंगेर बिहार के रहने वाले है। घर से घुमने के लिए निकले थे गलत गाडी में आ गये जानकारी नही होने पर गलती से रायगढ़ आ गये। दोनो को रेसुब पोस्ट रायगढ़ में सही सलामत लाया गया। तत्पष्चात इसकी सूचना चाईल्ड लाईन रायगढ़ को दिया गया। सूचना पाकर चाईल्ड लाईन टीम मेंबर गुलपी गुप्ता मोबाईल नंबर 8839995372 से संपर्क कर उन्हे रे.सु.ब. पोस्ट रायगढ़ बुलाया गया एवं नाबालिग लडका एवं लडकी को मेडिकल परीक्षण उपरांत उपरोक्त मेंबर चाईल्ड लाईन रायगढ़ को स्टेशन मास्टर रायगढ़ की उपस्थिति में सही सलामत सुपुर्द किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment