● धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल….
*29 मई रायगढ़* । बीते 24 मई को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमापाली में गांव के बाहर खेत पगडंडी में एक युवक के शव मिले मामले में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों ने अपने साथी युवक की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने युवक के अत्यधिक शराब पीकर फौत हो जाने की बात बताए थे । जानकारी के मुताबिक 24 मई को ग्राम आमापाली के बाहर खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर धरमजयगढ़ पुलिस पहुंची । मृतक की पहचान गांव के घांसीराम विश्वकर्मा उम्र (35 वर्ष) के रूप में हुई । शव का बारीकी से निरीक्षण पर शव के बाएं पसली, सीना, हाथ, पैर में चोट खरोंच के निशान थे । घटना के संबंध में गांव के विनोद तिग्गा और उसके भाई अनिल तिग्गा ने मृतक घांसीराम को शराबी प्रवृत्ति का बताते हुए अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की बताये । धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर शव का पीएम कराकर शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । पीएमकर्ता डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट पर मृत्यु को हत्यात्मक प्रवृत्ति का लेख किया गया जिस पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर मृतक के परिजनों, गवाहों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई इस दरम्यान मृतक घांसीराम को आखिरी बार विनोद तिग्गा और अनिल तिग्गा के साथ देखा जाने की जानकारी हुई। दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों भाइयों ने घासीराम की हत्या करना स्वीकार किये और बताए कि 23 मई को विनोद तिग्गा अपने साथी घांसीराम विश्वकर्मा को शराब पीने के लिए घर पर बुलाया था । रात में घासीराम विश्वकर्मा, विनोद तिग्गा और विनोद का भाई अनिल तिग्गा तीनों मिलाकर शराब पीये । इसी दरमियान घांसीराम ने विनोद की पत्नी पर भद्दी अशोभनीय बातें कहीं जिसे लेकर विनोद का घांसीराम के साथ विवाद हो गया और दोनों भाई मिलकर घांसीराम को हाथ, मुक्का डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिये और शव को पास खेत में ले जाकर फेंक आये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त डंडा व प्लास्टिक के बेंट को बरामद कर जप्ती किया गया है । धरमजयगढ़ पुलिस ने आज दोनों आरोपी 1.विनोद तिग्गा पिता अमोस तिग्गा उम्र 33 वर्ष 2. अनिल तिग्गा पिता अमोस तिग्गा उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी पलटनपारा आमापाली थाना धरमजयगढ को गिरफ्तार कर रिमांड में पेश कर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सतत मार्गदर्शन एवं सुपरविजन पर मामले का शीघ्र पटाक्षेप में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक बी. के. गिरी , अमृत मिंज, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत आरक्षक कमलेश राठिया, बीरबल टोप्पो , संत पटेल , ललित राठिया की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

