मनेंद्रगढ़ (वायरलेस न्यूज)श्री शिरडी साईं दरबार का 14वा वार्षिकोत्सव 07जून से मनेन्द्रगढ़. श्री गणेश अम्बिका चित्रगुप्त धाम, श्री शिरडी साईं दरबार सिविल लाइन मनेन्द्रगढ़ में मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को लेकर श्री शिरडी साईं दरबार समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. उक्ताशय की जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव 7जून से आरम्भ होगा. आयोजन के प्रथम दिन 7जून शुक्रवार को प्रातः 8:00बजे से मंदिर प्रांगण में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन के दूसरे दिन 8:00जून शनिवार को प्रातः 7:00बजे से सायं 5:00बजे तक श्री गणेश, माँ दुर्गा, श्री चित्रगुप्त महाराज व साईं बाबा का अभिषेक एवं पूजन अर्चन होगा.इसी दिन सायं 7:30 बजे से महाआरती का आयोजन किया जायेगा. आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन 09जून रविवार को प्रातः 9:00बजे से पूर्णाहुति एवं सायं 7:00बजे महाआरती एवं इसके उपरांत 07:30बजे से विशाल भंडारा साईं प्रसाद का आयोजन किया जायेगा. उपरोक्त सभी आयोजन श्री शिरडी से आये श्री शेखर गुरूजी के दिव्य सानिध्य में सम्पन्न होंगे. श्री शिरडी साईं दरबार समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मानुरागी जनों से उपरोक्त सभी धार्मिक आयोजनों में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

