कोरबा से नाबालिक को भगाकर रायगढ़ आया युवक रेल सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा।
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) आज गुरुवार को रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने एक नाबालिक को युवक के साथ भागने की सूचना मिलने पर टीम ने गुरुवार को रायगढ़ प्लेटफार्म में दबिश देकर दोनों को पकड़कर थाने ले आई उसके परिजनों को सूचित कर उन्हे सही सलामत सुपुर्द कर मानवता की मिशाल कायम की है। इस संबंध रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि दिनांक 12 जून 2024 को समय करीबन 22ः00 बजे सूचना मिली की 01 लडका व 01 लडकी घर से भाग कर रायगढ़ रेलवे स्टेषन प्लेटफॉर्म नं 03 पर बैठे है, सूचना के आधार पर उन्हे खोजा गया वे दोनो प्लेटफॉर्म नं 03 में बिलासपुर छोर पर बैठे हुए मिले उन्हे पकड़ कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया उनसे पूछताछ करने पर दोनो ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया जिसकी सूचना उनके माता पिता को मोबाईल नं. 7987563449 एवं 6568238783 पर दी गई,लड़की के पिता ने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय पुलिस थाना उरगा मे FIR दी गई है जहां धारा 363 भादवि दिनांक 12.06.2024 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है ,इसलिये उन्हे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में रोककर रखा गया था।
आज दिनांक 13.06.2024 को दोनो लड़की, नाबालिग व लड़का समीर कुमार पटेल , पिता-निलम कुमार पटेल, उम्र-20 वर्ष निवासी-ग्राम बसंतपुर, थाना- जांजगीर जिला-जांजगीर चांपा छ.ग. को उचित कार्यवाही हेतु दोनो के परिजनो की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस थाना उरगा जिला- कोरबा छ.ग. के स.उ.नि. एस.के.निराला को सही-सलामत सूपूर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

