🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता श्री सुरेंद्र नाइक से मुलाकात की

On: June 14, 2024 3:08 PM

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता श्री सुरेंद्र नाइक से मुलाकात की

रायपुर (वायरलेस न्यूज 14 जून 2024)  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता श्री सुरेंद्र नाथ नाइक से भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना ।

उल्लेखनीय है कि श्री नायक और श्री हरिचंदन ने ओडिशा मंत्रिमंडल में एक साथ काम किया था। वर्ष 1977 में, श्री हरिचंदन कैबिनेट मंत्री थे जबकि श्री नाइक विधान सभा के उपाध्यक्ष रहे।

श्री नायक से मुलाकात कर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने उनके तथा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके लंबे स्वस्थ जीवन की कामना की। श्री नायक के पुत्रों तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment