बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)दिनाॅक 19.06.2024
➡️ उठाईगिरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’।
➡️ श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना के चन्द घण्टे के भीतर उठाईगिरी करने वाले चारो अन्तराज्यीय आरोपी (गंजाम व जाजपुर, उडीसा) शत प्रतिशत मश्रूका सहित गिरफ्तार।

➡️ ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर की प्रभावी कार्यवाही।
➡️ घटना के बाद ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।

➡️ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) द्वारा पुर्व में ही इस तरह की घटना से निपटने के लिये योजनाबद्ध तरिके से नाकाबंदी करने जिले के समस्त थानो को अभ्यास कराया गया है।
➡️ योजनानुसार तगडी नाकेबंदी से भागने मंे विफल हो गये शातिर आरोपी।
➡️ घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल, चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद।
➡️ सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से प्राप्त हुई महत्वपुर्ण सफलता।
➡️ चारो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में जिला जाजपुर एवं जिला गंजाम (उडीसा) में लूट व चोरी के मामले दर्ज है।
बिलासपुर । वायरलेस न्यूज नेटवर्क। सरकंडा में सोने चांदी से भरी बैग को दुकान के बाहर से उड़ा कर चोरी करने वाले उड़ीसा के चार शातिर आरोपियों बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कि दिनाॅक 19.06.24 के प्रातः 12.15 बजे करीब प्रार्थी जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर जिसकी डी.एल.एस. काॅलेज अशोक नगर सरकण्डा में माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ मंे रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल मंे रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चारो आरोपियो को पकडा गया। सभी आरोपी एकसाथ करीबन 01 सप्ताह पुर्व चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे व आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे लिये थे इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

