● ग्राम चिराईपानी में 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई….
*20 जून, रायगढ़* । कल दिनांक 19.06.2024 के शाम थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिये थाना पूंजीपथरा स्टाफ ग्राम गेरवानी, सराईपाली, चिराईपानी, देलारी की ओर रवाना हुये थे । इसी दरम्यान थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि चिराईपानी का प्रकाश चौहान अवैध बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब घर पर छिपा कर रखा है । सूचना पर थाना पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा संदेही के घर गवाहों को लेकर दबिश दिया गया । संदेही प्रकाश चौहान घर में उपस्थित मिला जिसे अवैध शराब बिक्री करने के लिये घर पर छिपा कर रखने के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही शराब बिक्री करना स्वीकार कर घर के आगंन से 10-10 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरिकेन में भरा हुआ करीब *15 लीटर महुआ शराब (कीमती-₹1,500)* का पेश किया गया जिसे जप्त किया गया । *आरोपी प्रकाश चौहान पिता घुराउ चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चिराईपानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में अप.क्र. 153/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का आरक्षक नरेन्द्र कुमार पैंकरा, निर्दोष लकड़ा, सुकृत डहरिया शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

