● स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे युवक को भूपदेवपुर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब और इलेक्ट्रानिक स्कूटी जप्त…..
*21 जून, रायगढ़* । आज दिनांक 21.06.2024 को मुखबीर सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की पेट्रालिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 पर घेराबंदी कर इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति महुआ शराब अवैध बिक्री के लिये इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर लेकर ग्राम किरीतमाल की ओर आ रहा है । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल किरीतमाल पहुंचकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । थाना भूपदेवपुर की पेट्रोलिंग द्वारा ग्राम किरीतमाल एनएच-49 के समीप घेराबंदी कर संदेही स्कूटी चालक को शराब तस्करी करते पकड़ा गया । संदेही अपना नाम *डिगाम्बर साहू पति गजानंद साहू उम्र 31 वर्ष साकिन किरीतमाल थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़* बताया जिसके कब्जे से दो-दो लीटर क्षमता वाले पांच कोल्डड्रिंक बॉटल में भरा कुल 10 लीटर महुआ शराब पाया गया जिसे डिगाम्बर साहू द्वारा अवैध बिक्री के लिए परिवहन करना बताया । आरोपी डिगाम्बर साहू से *10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹1,000 रूपये* तथा एक लाल रंग की इलेक्ट्रानिक स्कूटी क्रमांक CG-13 AS-4533 कीमती ₹70,000 *कुल जुमला किमती ₹71,000* का जप्त कर आरोपी पर थाना भूपदेवपुर में अप.क्र. 65/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । जप्त इलेक्ट्रानिक स्कूटी को पुलिस राजसात की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया जावेगा । शराब रेड कार्रवाई में थाना भूपदेवपुर के प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक मुरली पटेल, बोधराम सिदार और विजय पटेल शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

