● घरवालों से मारपीट करने वाला युवक गया जेल, मारपीट की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई…..
*21 जून, रायगढ़* । दिनांक 18.06.2024 को मिट्ठूमुडा में रहने वाले महावीर चौहान (उम्र 40 वर्ष) द्वारा उसके छोटे भाई अजय चौहान पर मामूली बातों पर मारपीट करने और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई अजय आये दिन घर पर झगड़ा विवाद करता है । दिनांक 18.06.2024 के दोपहर करीबन 12.00 बजे अजय चौहान शराब के नशे में घर आकर मां से शराब पीने के लिये रूपये मांग रहा था जिसे रूपये नहीं मिलने पर इसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और आवेश में आकर घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाया है । मारपीट की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में *आरोपी अजय चौहान (25 साल)* के विरूद्ध अप.क्र. 281/2024 धारा 294,506,323,327 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आहत महावीर चौहान का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 324 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी अजय चौहान को 19 जून के देर शाम जूटमिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । आरोपी को कल जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायालय रिमांड लेने पेश किया गया था, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़August 24, 2026मनियारी तट पर आस्था का भव्य संगम, “त्रियुगी मंदिर” बना श्रद्धालुओं की पहली पसंद,बिरला मंदिर की तर्ज पर राजस्थान के लाल पत्थरों से बना भव्य मंदिर, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

