10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में योग शिविर का आयोजन कर महाप्रबंधक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया ।

¬¬¬
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) 21 जून, 2024
10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून, 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्थानों में योग शिविर व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रातः 06.30 बजे से न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम तितली चौक में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । इसके पश्चात योग शिक्षक श्री एल पी नायक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों उनके परिजनों एवं स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया । इस अवसर पर योग की बारीकियाँ बताई गयी एवं योग से शरीर और मन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
योग दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में योग-आसन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने सभी को सोच में संतुलन बनाए रखने, कर्तव्य निर्वहन, कुटुंब और कार्य के प्रति, समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य व सौहार्द के प्रति कृत संकल्पित रहने का आह्वान किया | साथ ही उन्हाने नियमित रूप से योगा करने की सलाह दी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग-गुरू एवं भारतीय योग संस्थान बिलासपुर एवं प्रशिक्षक श्री एल.पी.नायक के द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग की बारीकियाँ बताई गयी एवं योग से शरीर और मन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ ही साथ प्रायोगिक तौर पर अनेक आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास भी कराये । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों में तथा सभी प्रमुख स्टेशनों सहित कार्यस्थलों आदि में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्टेशनों तथा गाडियों में योग संबंधित पामलेट एवं पोस्टर आदि का वितरण कर यात्रियों में योग के प्रति जागरूकता प्रसार का सफल प्रयास किया गया । रायपुर रेल मंडल में 10 वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सभी रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपने अपने स्थलों पर प्रातः 06:30 योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए । इसी प्रकार नागपुर रेल मंडल भी मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सभी रेल कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपने अपने स्थलों पर प्रातः 06:30 योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

