🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रदेश में नक्सल घटनाएं बढ़ती जा रही है,बस्तर रोज लाल हो रहा: शैलेष पांडेय

On: June 24, 2024 11:11 AM

मुख्यमंत्री जी चश्मे का नंबर बढ़वा लीजिए,पुराने चश्मे से आपको सही नहीं दिख रहा है।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है
-शैलेश पांडेय

बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना,चाकू -तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ गई है,सरकार ऐतिहासिक रूप से असफल हो गई।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई है तबसे प्रदेश ज़्यादा अशांत हो गया है और आये दिन हमारे जवान गोली खा रहे है और उनकी हत्या हो रही है।और मुख्यमंत्री जी और ग्रहमंत्री जी केवल सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है अपने बयानों से।नक्सलियों के हौसले बुलंद है और लालफीताशाही के कारनामे रोज़ दिख रहे है।हमारे सुरक्षा के जवान शासन की गलत नीतियों के कारण अपनी जान गवाँ रहे है।प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है और यही हाल रहा तो लोग प्रदेश से पलायन करेंगे और अधिकारी और कर्मचारी और व्यापारी काम करने से डरेंगे।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है और सरकार अपना और मोदी जी का फोटो लगाकर सुशासन का ढोल पीट रही है।

कांग्रेस सरकार के समय जो प्रगति प्रदेश ने किया था और जो शांति व्यवस्था पूरे प्रदेश में क़ायम किया था,वह सब ख़त्म सिर्फ़ छह महीने में हो गया है।बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना के बाद कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं है,ये बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक नाकामी है।बिलासपुर और सभी ज़िलों में गुंडागर्दी,चाकू और तलवार बाज़ी,लूटपाट और हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएँ चरम पर है,भ्रष्टाचार का बोलबाला भी सीमा पार कर रहा है।साय सरकार सभी मोर्चे में फेल हो गई है जबकि केवल छह महीना ही हुआ है।सत्ता की भूख ने बीजेपी का अहंकार बढ़ता जा रहा है और जनता को कुछ भी नहीं समझती है केवल सत्ता जैसे तैसे प्राप्त करो और प्रदेश सुलगाते रहो।

बिलासपुर में चाकू बाज़ी,तलवार बाज़ी,लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है,जनप्रतिनिधि बस एक दूसरे की टाँग खीचने में लगे हुए है ।सुशासन अब केवल दिखावा है और बिलासपुर अब अशांत हो गया है रोज़ बुलडोज़र चला कर ग़रीबों को बेघर किया जा रहा है,ग़रीब व्यापारियों की रोज़ी रोटी छीनी जा रही है और नेता बस मालाएँ पहन रहे है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment