अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंदिर हसौद के माही चॉइस सेंटर में आरपीएफ ने मारा छापा रेलवे की अवैध टिकट बनाते एक युवक पकड़ाया

On: June 25, 2024 9:28 AM
Follow Us:

मंदिर हसौद के माहीचॉइस सेंटर में आरपीएफ ने मारा छापा रेलवे की अवैध टिकट बनाते एक युवक पकड़ाया

रायपुर।वायरलेस न्यूज नेटवर्क।रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम में मंदिर हसौद में गुप्त सूचना पर एक चॉइस सेंटर में दबीश देकर एक युवक को हजारों की टिकट बनाते हुए गिरफ्तार करने में अहम का कामयाबी हासिल की है । इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा ने वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 24जून 2024 को उप निरीक्षक एस के शुक्ला , सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र एवं प्रधान आरक्षक सी एम के बी दुबे रेसुब चौकी मंदिर हसौद के द्वारा सेटलमेंट पोस्ट प्रभारी के निर्देशन मै मंदिर हसौद के क्षेत्राधिकार में पर्सनल यूजर आई.डी. से रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर अवैध खरीद फरोख्त करने वालों दलालों के विरूद्ध धरपकड़ एवं चेकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर चंदखुरी फॉर्म में स्थित ‘‘माही चॉइस केन्द्र‘‘ में दबीश दिए जहां पर एक व्यक्ति मौजूद मिला जिसने अपना नाम व पता मनीष कुमार वर्मा, वल्द- विपिन कुमार वर्मा, उम्र-26 वर्ष, पता- इंदिरा कॉलोनी मंदिर हसौद , थाना- मंदिर हसौद , जिला-रायपुर (छ.ग.)होना बताया। उक्त व्यक्ति से रेलवे के आरक्षित ई-टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आन लाईन फार्म का कार्य के साथ-साथ पर्सनल यूजर आई.डी. का उपयोग कर रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाता है। मांग करने पर 02 नग पर्सनल यूजर आई.डी. mkvirctc 01,VICKY 95268787से बने कुल 16 नग रेलवे आरक्षित ई-टिकटों को प्रस्तुत किया। पर्सनल युजर आईडी से टिकट बनाकर व्यवसाय करने बाबत उक्त व्यक्ति द्वारा कोई वैध अधिकार पत्र नहीं दिखा सका एवं नहीं होना बताया। आगे पूछताछ करने पर बताया कि वह लालचवश ग्राहकों की मांग पर चोरी चुपके IRCTC के वेबसाईड में जाकर पर्सनल यूजर आई.डी से रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाकर बेचता है, जिसके एवज में वह ग्राहकों से टिकट पर अंकित मूल्य के अतिरिक्त 50-100/-रू. कमीशन के रूप में कमा लेता है।02 नग भविष्य टिकट ,14 नग यात्रा किया हुआ रेल आरक्षित ई-टिकटजिसमे भविष्य टिकट मूल्य 2004.08/रूपए वा यात्रा किया हुआ टिकट 21502.45/रुपया कुल कीमत 23506.53/- रूपये (तेईस हजार पांच सौ छे रूपये तिरपन पैसे), 01नग सीपीयू ,01 नग मोबाईल एमआई कम्पनी मॉडल poco का जिसमे सीम नं. 8109504363 जियो 7587805532 ida का सीम लगा हुआ व 01 नग नाम मनीष कुमार वर्मा के आधार कार्ड की छायाप्रति,जिसे उपस्थित गवाहों के समक्ष मौके पर जब्त किया गया व अन्य आवश्यक कागजात तैयार कर धारा 143 रेलवे एक्ट का अपराध होना पाकर मय जब्त सामान मनीष कुमार वर्मा को लेकर आगे की कार्यवाही हेतु रे.सु.ब. चौकी मंदिर हसौद लाया गया व पोस्ट प्रभारी को अवगत कराया आदेशनुसार पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट रायपुर अपराध क्रमांक 248/2024 दिनांक 24.06.2024 धारा 143 रेलवे अधिनियम का मामला दर्ज किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment