अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे टिकट बनाते हुए एक युवक रायगढ़ आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ा

On: June 27, 2024 4:41 PM
Follow Us:

रेलवे टिकट बनाते हुए एक युवक आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ा।

रायगढ़   (वायरलेस न्यूज) ।बुधवार 26 जून को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में रेल सुरक्षा बल रायगढ़ की टीम ने प्रभारी के निर्देशन में एक कंप्यूटर सेंटर में दबिश देकर एक युवक को रेलवे टिकट बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी ने मीडिया को बताया कि कल दिनांक 26 जून .2024 को रेल ई-टिकटो के अवैध व्यापार में सलिंप्त व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही के तहत प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार, रेसुब पोस्ट रायगढ़ के दिषा निर्देष में उप अखिल सिंह हमराह बल सदस्यों म.प्र.आ 0900028 सुनीता पटेल तथा आरक्षक 1400305 एम.के. मीना के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाना फगुरम के सहयोग से ग्राम-देवारघटा में स्थित साहु कम्प्यूटर नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक मिला पूछने पर नाम व पता योगेष कुमार साहु, पिता-श्री बैजनाथ, उम्र-26 वर्ष, पता- ग्राम-देवारघटा, थाना-डभरा, जिला-षक्ति (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं उक्त दुकान संचालक से सहमति प्राप्त कर दुकान में रखे मोबाइल को जांच किया गया और पाया कि योगेष कुमार साहु स्वयं के एक नग यूजर आई.डी. क्रमांक- ysahu 9522 से कुल 10 नग (पूर्व) रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 3790/- रूपये हैं। उक्त 10 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है।और ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 50 रूपये अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए अपने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, ब्रांच डभरा के खाता क्रमांक- 35763444100 का प्रयोग कर टिकट बनाना बताया। मामला धारा-143 रेलवे अधिनियम अपराध कारित किया जाना पाये जाने पर दुकान संचालक योगेष कुमार साहु का अपराध संस्वीकृति उपस्थित गवाहों के समक्ष दर्ज किया गया तथा 10 रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया। मौका पंचनामा तथा नजरी नक्षा तैयार कर आरोपी को जप्त संपति सहित पोस्ट लाकर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक-1140/2024, दिनांक-26जून 2024, धारा-143 रेलवे अधिनियम-दर्ज कर आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराया गया, गिरफ्तारी के संबंध में 11 सूत्रीय दिशा निर्देशों का एवं मानव अधिकार के नियमों का पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के बताये अनुसार उसके परिजन को दी गई। सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment