बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)विगत दिनों सांसद भवन में राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओ पर किए गए अभद्र टिप्पणी ,जिसमे राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओ को हिंसक कहा गया

जो कि हिंदू धर्म सत्य सनातन धर्म सद्भाव संभव के साथ सभी के कल्याण की कामना करने वाले धर्म को हिंसक कहा गया ,साथ ही सदन हमारे आराध्य भगवान भोलेनाथ की फोटो को लहराकर हिंदुओ की भावनाओं को आहत किया गयाl जिसके विरोध में देशभर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व समग्र हिंदू समाज के द्वारा भिन्न भिन्न सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गयाl इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के जिला केंद्र में राहुल गांधी की शव यात्रा निकालकर व पुतला दहन करके अपना विरोध प्रदर्शन किया। यह यात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से शुरुआत होकर गोल बाजार सिम्स तिलक नगर होते हुए नेहरू चौक में समाप्त हुई वहां पुतला दहन करके विरोध प्रकट किया गया है आगे भी चेतावनी दी गई है यदि अन्य कोई व्यक्ति भी हिंदुओं के विरोध में ऐसा कुछ करते करता है उसकी भी यही स्थिति होगी ।131 वर्ष पूर्व विवेकानंद जी ने हिंदू को सहनशील बताया था एवं सभी को सभी धर्म को आत्मसात करने वाला बताया था ।परंतु आज कुछ लोग जो अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए समग्र सनातनियो को हिंसक कृत्य करने वाला बता रहे हैं ।इसकी जितनी निंदा की की जाए ,वह कम है और इसके लिए सर्व हिंदू समाज घोर विरोध करता है ।इसके लिए ही आज प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन नेहरू चौक में किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता जिला मंत्री राजीव अग्रवाल बजरंग दल के जिला संयोजक रुपेश शुक्ला ,विकास शर्मा,दीपक घटागे,सुशांत दिवेदी,प्रमोद कश्यप,रमेश जाय सवाल,वंदेमातरम संघठन से राजेंद्र भैया ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रदीप शर्मा जी ,सेवा भारती से रोहित भांगे मराठा समाज से विक्रम भाई,दीपक सिंह,बजरंग दल , एवं सर्व हिंदू समाज सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित हुएl
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब







